Tag: #raoinderjeet

बीजेपी के 6 उम्मीदवारों का राजनीतिक विवरण
News, Politics

बीजेपी के 6 उम्मीदवारों का राजनीतिक विवरण

कल, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने 6 सांसदों के टिकट की पुष्टि की है। आज हम उनके राजनीतिक जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। सबसे पहले, राव इंद्रजीत के बारे में बात करते हैं। राव इंद्रजीत पांच बार के सांसद हैं और मोदी सरकार में मंत्री भी हैं। वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। जनवरी 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे चार बार हरियाणा में विधायक चुने गए हैं और पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने गुड़गांव और महेंद्रगढ़ से सांसद बने। राव इंद्रजीत पहली बार 1977 में रेवाड़ी जिले की जाटूशाना सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 1996 तक हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। 1998 में पहली बार सांसद बने और 2004 से 2014 तक कांग्रेस की टिकट पर सांसद रहे। 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद से वे भाजपा की टिकट पर सांसद बने हुए है...