Politics

मुख्यमंत्री नायब सैनी का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार,निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली जगह
Humans of Haryana, News, Politics

मुख्यमंत्री नायब सैनी का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार,निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली जगह

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है. राज भवन में गवर्नर ने एक कैबिनेट और सा राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. सबसे हैरानी की बात जो सामने आई वह यह थी कि एक भी निर्दलीय विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया. पहले मंत्रिमंडल विस्तार में एक निर्दलीय विधायक चौधरी रणजीत चौटाला को शपथ दिलाई गई थी. दूसरी अहम बात यह सामने आई कि इस मंत्रिमंडल से राव इंद्रजीत के पर भी कतरे गए हैं और उनके विरोधी रहे नांगल चौधरी से विधायक डॉक्टर अभय यादव को भी मंत्रिमंडल में जगह दी है. हालांकि नए मंत्रियों में 7 नए चेहरों को जगह मिली है. हालांकि एक और फैसला हैरान करने वाला था काफी दिनों से नाराज चल रहे अनिल विज को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है सबसे पहले हिसार से विधायक और बनिया समुदाय से डॉक्टर कमल गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली.     दूसर...
हरियाणा में गुड़गांव, रोहतक और भिवानी- महेंद्रगढ़ की लोकसभा सीट पर मचा है घमासान
News, Politics

हरियाणा में गुड़गांव, रोहतक और भिवानी- महेंद्रगढ़ की लोकसभा सीट पर मचा है घमासान

  हरियाणा में गुड़गांव, रोहतक और भिवानी- महेंद्रगढ़ की लोकसभा सीट पर मचा है घमासान. दोनों पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी है परेशान ?एक-दो दिन से हरियाणा कांग्रेस की राजनीति एक अलग मोड पर आ गई है. सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने मुलाकात की है. भूपेंद्र हुड्डा चाहते हैं कि राज बब्बर गुड़गांव से लोकसभा चुनाव लड़े. इसके पीछे वह एक तीर से दो शिकार करना चाहते हैं. पहला मकसद है कि उनके विरोधी कैप्टन अजय यादव की टिकट गुड़गांव से कट जाएगी और दूसरा  यह है कि वह अपने करीबी राव दानवीर को भिवानी महेंद्रगढ़ से टिकट दिलवाने में कामयाब हो सकते हैं. हुडा यह दलील दे सकते हैं कि भिवानी महेंद्रगढ़ में यादवों की संख्या दूसरे नंबर पर है ऐसे में अगर किसी यादव को वहां से टिकट दिया जाए तो उसके जीतने की संभावना ज्यादा है.अगर वहां से राव दानवीर को...
बीजेपी के 6 उम्मीदवारों का राजनीतिक विवरण
News, Politics

बीजेपी के 6 उम्मीदवारों का राजनीतिक विवरण

कल, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने 6 सांसदों के टिकट की पुष्टि की है। आज हम उनके राजनीतिक जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। सबसे पहले, राव इंद्रजीत के बारे में बात करते हैं। राव इंद्रजीत पांच बार के सांसद हैं और मोदी सरकार में मंत्री भी हैं। वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। जनवरी 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे चार बार हरियाणा में विधायक चुने गए हैं और पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने गुड़गांव और महेंद्रगढ़ से सांसद बने। राव इंद्रजीत पहली बार 1977 में रेवाड़ी जिले की जाटूशाना सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 1996 तक हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। 1998 में पहली बार सांसद बने और 2004 से 2014 तक कांग्रेस की टिकट पर सांसद रहे। 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद से वे भाजपा की टिकट पर सांसद बने हुए है...
First list of Haryana BJP Candidate 2024.
News, Politics

First list of Haryana BJP Candidate 2024.

Haryana BJP Candidate List 2024: हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई दिग्गजों का नाम है. Ex CM मनोहर लाल खट्टर ने आज ही विधानसभा से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.भारतीय जनता पार्टी ने 6 में से अपने 2 मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है. सिरसा से सुनीता दुग्गल और करनाल से संजय भाटिया का टिकट कट गया है. सिरसा से सुनीता दुग्गल की जगह आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए अशोक तंवर को टिकट मिला है जबकि करनाल से संजय भाटिया की जगह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टिकट मिला है. हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार बीजेपी से मुकाबले के लिए कांग्रेस और आप ने गठबंधन किया है. कुरुक्षेत्र सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव लड़ रह...
गठबंधन टूटने का  कारण बताया  दुष्यंत चौटाला ने, भाजपा उन्हें रोहतक से चुनाव लड़वाना चाहती थी
News, Politics

गठबंधन टूटने का कारण बताया दुष्यंत चौटाला ने, भाजपा उन्हें रोहतक से चुनाव लड़वाना चाहती थी

डॉ। अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिसार में नवसंकल्प रैली का आयोजन किया। प्रदेश में हुए सियासी परिवर्तनों के बाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अजय चौटाला के जन्मदिवस को एक खुशीयों भरा मोमेंट बताया। भाजपा द्वारा रोहतक सीट के ऑफर के बारे में बोलते हुए, दुष्यंत चौटाला ने कहा, "जब मैं नड्डा जी से मिलकर आया और अजय चौटाला से चर्चा की, तो भाजपा मुझसे कह रही थी कि रोहतक से चुनाव लड़ लो। अजय चौटाला ने मुझसे कहा कि भाजपा को जाकर कहो कि 5100 की पेंशन दें, हम एक भी सीट नहीं लेंगे। मैं रात एक बजे जाकर उन्हें कहकर आया। उन्होंने कहा कि विचार करके बताते हैं।" वह अजय सिंह चौटाला में भरोसा दिखाते हुए कहा, "मैं अजय सिंह चौटाला को विश्वास दिला सकता हूं कि हम 11 महीने पहले इसी हौसले के साथ चुनाव में गए थे। हमने 15% वोट प्राप्त किया था। मैं अभी भ...
नायब सैनी,हरियाणा के नए मुख्यमंत्री
Humans of Haryana, News, Politics

नायब सैनी,हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके साथ 5 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। इनमें कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, जय प्रकाश दलाल, और बनवारी लाल शामिल हैं। नायब सैनी हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री हैं। नायब सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में हुआ था। उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हैं। वे ओबीसी समुदाय से हैं और संगठन में काम करने का लंबा अनुभव रखते हैं। नायब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त रहे। उन्होंने साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से जिलाध्यक्ष के पद पर कार्य किया। 2014 में नायब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक चुने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बने। वे साल 2019 में कुरुक्षेत्र से सा...
कतर में मौत की सजा से कैसे बचे 8  भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी
News, Politics

कतर में मौत की सजा से कैसे बचे 8 भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी

ISIS ने कैसे उन्हें फर्जी जासूसी के केस में फसाया और भारत सरकार ने किस तरीके से उन्हें रिहा करवाया. जानिए पूरी कहानी
Politics

क्या कहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के बारे में जयंत चौधरी ने पार्लियामेंट में ?

जयंत चौधरी ने राज्यसभा में बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के बारे में क्या कहा, देखते हैं इस वीडियो में ...
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपना पैतृक घर इ-लाइब्रेरी के लिए दिया
News, Politics

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपना पैतृक घर इ-लाइब्रेरी के लिए दिया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गाँव के अपने पैतृक घर को इ-लाइब्रेरी के लिए दिया। मुख्यमंत्री ने रोहतक जिले में अपने एकमात्र पैतृक घर का कब्जा बनियानी गांव को सौंप दिया। यह घर अब बच्चों के लिए ई-लाइब्रेरी में बदला जायेगा। खट्टर का बचपन इसी घर में बीता था। उन्होंने बताया कि उनका जन्म वही हुआ था। मुख्यमंत्री ने शुरुआती पढाई इसी घर में में की था। मुख्यमंत्री खट्टर के पास अब कोई भी निजी आवास नहीं है। https://twitter.com/mlkhattar/status/1751847149116309819?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1751847149116309819%7Ctwgr%5Eaf7fdad17172347092de27d6e9c31dce5fc39c3f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Fcities%2Fchandigarh%2Fharyana-manohar-lal-khattar-rohtak-ancestral-home-library-9133096%2F    ...